बारिश से पेड़ सड़क पर गिरा, घंटों आवागमन ठप

Updated:
विज्ञापन
बारिश से पेड़ सड़क पर गिरा, घंटों आवागमन ठप

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गुम्मामोड़-सिलंगी मार्ग पर बुधवार रात को भारी बारिश के दौरान चिरूडीह पुलिया के पास पेड़ गिर गया. इससे पूरा रास्ता बंद हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गुम्मामोड़-सिलंगी मार्ग पर बुधवार रात को भारी बारिश के दौरान चिरूडीह पुलिया के पास पेड़ गिर गया. इससे पूरा रास्ता बंद हो गया. गुरुवार सुबह तक दोपहिया व चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया. मोहुलडाबर, चिरूडीह और कुंडापहाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जानेवाली कोल कंपनी के द्वारा संचालित स्कूल बस एक घंटे तक फंसी रही. स्कूल छात्र-छात्राओं को एक घंटा लेट स्कूल पहुंचना पड़ा. ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय वन उप परिसर पदाधिकारी सुबरेन हांसदा को सूचना देने के बाद जेसीबी मशीन द्वारा बीच सड़क में गिरे पेड़ को हटाया. तब आवागमन शुरू हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola