हाइवा के धक्के से बछड़ा घायल, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Edited by ABHISHEK
Updated:
विज्ञापन

गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य पथ के काठीकुंड थाना क्षेत्र स्थित प्रखंड कार्यालय के द्वार पर घटना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंड गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य पथ के काठीकुंड थाना क्षेत्र स्थित प्रखंड कार्यालय के द्वार पर कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार हाइवा दुमका रैक से कोयला अनलोड कर वापस पचुवाड़ा लौट रहा था, तभी हादसा हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहनों का परिवहन कुछ घंटे के लिये ठप करा दिया. मौके पर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलशाद ने घायल बछड़े का प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन स्थिति गंभीर है. मुआवजे की मांग को लेकर जाम में जुटे ग्रामीणों को पदाधिकारी समझाने में असफल रहे. करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. अंततः पशुपालक को कोयला ट्रांसपोर्ट एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा को मुआवजा दिये जाने के बाद जाम हटा. इस दौरान वाहनों की कतार लग गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHISHEK

लेखक के बारे में

By ABHISHEK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola