खबर का असर: रानीश्वर CHC गेट पर जलजमाव से राहत, नाली बनाकर करायी सफाई
जल निकासी नाली बनाते सफाई कर्मचारी | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर सीएचसी गेट पर जलजमाव की समस्या का समाधान हुआ. प्रभात खबर की खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नाली बनाकर और सफाई कराकर तुरंत राहत पहुंचाई.
रानीश्वर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रानीश्वर के मुख्य गेट के सामने जलजमाव की समस्या से अब लोगों को राहत मिलने लगी है. सीएचसी के मुख्य द्वार पर जलजमाव और उससे मरीजों व परिजनों को हो रही परेशानी को लेकर शनिवार को प्रकाशित खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन ने समस्या के तत्काल समाधान की पहल शुरू कर दी.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदियानंद मंडल के निर्देश पर सीएचसी में तैनात सफाई कर्मियों को जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगाया गया. सफाई कर्मियों ने मुख्य गेट के सामने पानी की निकासी के लिए नाली बनायी. इसके साथ ही गेट के आसपास उगी झाड़ियों की भी साफ-सफाई करायी गयी.
खबर प्रकाशित होने के बाद शुरू हुआ काम
सीएचसी के मुख्य गेट के सामने लंबे समय से पानी जमा होने के कारण मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती थी.
इस समस्या को लेकर प्रभात खबर में 'सीएचसी के गेट पर जलजमाव, परेशानी' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गयी थी. खबर सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कदम उठाते हुए जल निकासी और साफ-सफाई का काम शुरू कराया.
स्थायी समाधान की भी होगी पहल
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदियानंद मंडल ने बताया कि फिलहाल जल निकासी के लिए नाली बनाकर तत्काल व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी पहल की जा रही है, ताकि भविष्य में सीएचसी के मुख्य गेट के सामने जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए