प्राथमिक उपचार से अनुशासन तक : गाइडों ने पांच दिन में सीखे सेवा, अनुशासन और आपातकाल से निपटने के गुर

Updated:
विज्ञापन

शिविर के समापन सत्र में विभिन्न स्कूल की प्रतिभागी गाइड | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, दुमका द्वारा आयोजित प्रथम सोपान गाइड शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ. इस प्रशिक्षण ने राष्ट्रप्रेम, समाजसेवा और आपातकाल से निपटने के गुर सिखाए, जिससे बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होगा.

विज्ञापन

दुमका : जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार के निर्देशानुसार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, दुमका की ओर से अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय, दुमका में आयोजित पांच दिवसीय प्रथम सोपान गाइड शिविर का शनिवार को समापन हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, दुमका के वरीय उपसभापति सह झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सह जिला स्कूल, दुमका के पूर्व प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार झा ने शिविर का अवलोकन किया. इस दौरान गाइडों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा की भावना विकसित करता है प्रशिक्षण

मुख्य अतिथि दिवाकर महतो ने कहा कि स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण बच्चों में राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा की भावना विकसित करता है. इससे बच्चे जिम्मेदार और सशक्त नागरिक बनते हैं. उन्होंने गाइडों से स्काउटिंग के नियमों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया. दिलीप कुमार झा ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रशिक्षण बच्चों में मानसिक और शारीरिक शक्ति का विकास करता है. यह उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है. जिला सचिव विजय कुमार दूबे ने कहा कि स्काउटिंग कठिन परिस्थितियों में भी उत्साह और सकारात्मकता के साथ जीवन जीने की कला सिखाती है.

प्रथम सोपान में उत्तीर्ण गाइड्स को मिलेगा द्वितीय सोपान में प्रवेश

जिला संगठन आयुक्त अपरेश कुमार ने बताया कि प्रथम सोपान में उत्तीर्ण सभी गाइड्स को द्वितीय सोपान में प्रवेश दिया जाएगा. शिविर में भाग लेने वाली सभी गाइडों को अतिथियों के हाथों शिविर का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.

स्काउट मुख्यालय के जीर्णोद्धार के लिए सौंपा अनुरोध पत्र

शिविर के समापन के बाद भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, दुमका के वरीय उपसभापति दिवाकर महतो, डॉ. दिलीप कुमार झा, जिला सचिव विजय कुमार दूबे, जिला संगठन आयुक्त अपरेश कुमार, सीनियर स्काउट गुलशन विश्वकर्मा एवं हरिमोहन ने उपायुक्त सह भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, दुमका के अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान संस्था की ओर से उपायुक्त को स्मृति चिह्न भेंट किया गया. साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्यालय के जीर्णोद्धार के लिए अनुरोध पत्र सौंपा गया. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव विजय कुमार दूबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला संगठन आयुक्त अपरेश कुमार ने किया. मौके पर शिविर प्रधान अलका, शिक्षक गुलशन कुमार, शिक्षिका विनीता कुमारी, शिविर सहयोगी गुलशन विश्वकर्मा एवं हरिमोहन मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola