जल है तो कल है : पलन गांव में ग्रामीणों ने लिया जल बचाने और स्वच्छता का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलन गांव में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ ग्रामीणों ने जल संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लिया. जल एवं स्वच्छता समिति को योजनाओं का हैंडओवर किया गया.

विज्ञापन

मसलिया : मसलिया प्रखंड की कोलारकोंदा पंचायत के पलन गांव में शनिवार को जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भौतिक रूप से पूर्ण योजनाओं का हैंडओवर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, पलन को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया उकील मुर्मू ने की. इस दौरान जल शपथ, जल सुरक्षा बंधन तथा जल एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

मुखिया उकील मुर्मू ने कहा कि जल ही जीवन है. जल को सुरक्षित रखना एवं उसका विवेकपूर्ण उपयोग करना सभी का दायित्व है. उन्होंने कहा कि सभी मिलकर जल की सुरक्षा, जल संरक्षण तथा जल स्रोतों का स्थायित्व बनाए रखेंगे. मुखिया ने उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलायी. इसके बाद ग्रामीणों के साथ जल एवं स्वच्छता रैली निकाली गयी, जिसके माध्यम से जल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.

जल जीवन मिशन की दी जानकारी

जिला समन्वयक, आईईसी ब्रजेश कुमार ने जल अर्पण कार्यक्रम के महत्व एवं जल जीवन मिशन से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक दी. कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

योजना संचालन की जिम्मेदारी समिति को

कार्यक्रम में पूर्ण योजनाओं का हैंडओवर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, पलन को किया गया. मौके पर कनीय अभियंता सह प्रखंड वॉश समन्वयक प्रेम मुर्मू समेत ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola