303 बच्चों पर सिर्फ तीन सरकारी शिक्षक, गांव के युवाओं के भरोसे चल रही रानीश्वर के इस स्कूल की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

केएमएस रघुनाथपुर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीश्वर के कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षकों की घोर कमी के चलते 303 बच्चों की पढ़ाई खतरे में है. प्रधानाध्यापक सहित केवल तीन सरकारी शिक्षक होने के कारण, गांव के युवा और गेस्ट टीचर बच्चों को शिक्षा देने का बीड़ा उठाए हुए हैं. विभाग से मदद का इंतजार है.

विज्ञापन

रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड मुख्यालय के रघुनाथपुर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षकों की घोर कमी है. विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक 303 बच्चे नामांकित हैं, जबकि प्रधानाध्यापक सहित तीन सरकारी शिक्षक पदस्थापित हैं. इसके अलावा दो सहायक अध्यापिका और एक कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं.

विज्ञापन
केएमएस रघुनाथपुर, गेस्ट टीचर चंचल दे व कक्षा लेती गेस्ट टीचर श्रेया चंद्र | Prabhat Khabar Network
केएमएस रघुनाथपुर, कक्षा में उपस्थित छात्र | Prabhat Khabar Network

गांव के युवक बने बच्चों का सहारा

शिक्षकों की कमी के बीच स्थानीय युवक चंचल दे और श्रेया घोषाल गेस्ट टीचर के रूप में बच्चों को पढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं. प्रधानाध्यापक विश्वनाथ गोराई ने बताया कि विभागीय रिपोर्ट सहित अन्य कार्यों में भी शिक्षकों को व्यस्त रहना पड़ता है. इसके बावजूद बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया जा रहा है. चंचल दे करीब दो साल से, जबकि श्रेया घोषाल दो महीने से विद्यालय में शिक्षा दान कर रही हैं.

एक शिक्षक दुमका में प्रतिनियुक्त

जानकारी के अनुसार विद्यालय में पदस्थापित एक शिक्षक लंबे समय से दुमका में प्रतिनियुक्ति पर हैं. इससे विद्यालय में शिक्षकों की कमी और बढ़ गयी है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि फिलहाल दो गेस्ट टीचर बच्चों के पठन-पाठन में सहयोग कर रहे हैं. इससे पहले गांव के सेवानिवृत्त बैंक शाखा प्रबंधक अरविंद सेन भी बच्चों की कक्षा लिया करते थे.

आईसीटी लैब और पुस्तकालय पर भी जोर

विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन के साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है. आईसीटी लैब के माध्यम से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है. वहीं पुस्तकालय को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जहां बच्चे अपनी इच्छा से पुस्तकों का अध्ययन करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola