रानीश्वर में 2642 अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस, बीडीओ ने लिया वितरण कार्य का जायजा
नोटिस वितरण कार्य का निरीक्षण करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर में 2642 अनमैप्ड मतदाताओं को बीएलओ द्वारा नोटिस वितरण. BDO ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं से ली जानकारी.
रानीश्वर: सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में अनमैप्ड मतदाताओं को बीएलओ द्वारा नोटिस वितरण किए जाने के कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पाथरा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 239 तथा सुखजोड़ा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 238 और 236 का जायजा लिया. संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को नोटिस दिए जा रहे थे.
आपके शहर में
मतदाताओं से बातचीत कर ली नोटिस वितरण की जानकारी
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने मतदाताओं से बातचीत कर नोटिस वितरण की जानकारी ली. उन्होंने मतदाताओं को बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम बनाए रखने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ नोटिस में निर्धारित तिथि एवं स्थान पर होने वाली सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना जरूरी है.
97 मतदान केंद्रों पर 2642 मतदाता चिह्नित
बताया गया कि रानीश्वर प्रखंड में कुल 97 मतदान केंद्र हैं. इनमें 2642 ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए हैं, जिनकी एसआईआर-2003 की मतदाता सूची में मैपिंग नहीं हुई है. सभी अनमैप्ड मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस दिया जा रहा है.
पात्र मतदाता नोटिस से वंचित न रहें : बीडीओ
बीडीओ ने बीएलओ को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता नोटिस से वंचित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज और सुनवाई की प्रक्रिया की पूरी जानकारी देने पर भी जोर दिया, ताकि उनकी स्थिति का नियमानुसार सत्यापन किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By साधन सेन
वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए