रामगढ़ के खुदीमेरखो में घर पर गिरा आम का पेड़, बाल-बाल बचे लोग
घर पर पेड़ गिरने की घटना शुक्रवार की सुबह के लगभग लगभग तीन बजे की है. यह घटना रात करीब 3:00 बजे की है.
रामगढ़. प्रखंड की छोटी रण बहियार पंचायत के खुदीमेरखो गांव में घर के ऊपर आम का पेड़ गिर जाने के कारण घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. घर पर पेड़ गिरने की घटना शुक्रवार की सुबह के लगभग लगभग तीन बजे की है. यह घटना रात करीब 3:00 बजे की है. घर के मालिक डूबन सिंह परिवार के सभी सदस्यों के साथ रात में घर में सोए हुए थे. सुबह के लगभग तीन बजे आई हल्की आंधी में आम का विशाल पेड़ गिरने लगा. पेड़ के गिरने का शोर सुनकर घर के सभी लोग घर से बाहर निकल गए. जिसके कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. पेड़ के गिरने से घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया जिससे पीड़ित परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को समाचार भेजे जाने तक किसी तरह की आर्थिक मदद उपलब्ध नहीं कराई गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए