हंसडीहा नवोदय विद्यालय में निकला अजगर, सूचना मिलते ही पहुंची रेस्क्यू टीम
विद्यालय परिसर में अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करते टीम | Prabhat Khabar Network
जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा परिसर में अजगर मिलने से छात्रों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. समय पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बिना किसी नुकसान के अजगर को सुरक्षित पकड़ा और परिसर को खाली कराया.
प्रतिनिधि, हंसडीहा. जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा परिसर में अचानक अजगर दिखाई देने से कुछ देर के लिए विद्यालय में हलचल मच गयी. परिसर में अजगर देखे जाने के बाद विद्यालय प्रशासन ने बिना देर किये संबंधित रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम विद्यालय पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया.
आपके शहर में
बिना नुकसान पहुंचाये अजगर का किया रेस्क्यू
रेस्क्यू टीम ने आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अजगर को पकड़कर सुरक्षित तरीके से विद्यालय परिसर से बाहर निकाला. इस दौरान विद्यार्थियों और कर्मचारियों को अजगर से दूर रखा गया. अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली.
समय पर रेस्क्यू से टला खतरा
विद्यालय प्रशासन ने राजेंद्र कुमार और उनकी टीम के त्वरित सहयोग की सराहना करते हुए आभार जताया. समय पर रेस्क्यू होने से विद्यालय में मौजूद विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी. घटना के बाद विद्यालय परिसर में कुछ देर तक अजगर को लेकर चर्चा होती रही.
वन्यजीव दिखे तो खुद पकड़ने की कोशिश न करें
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य केएन पाण्डे ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों से अपील की कि परिसर में किसी भी प्रकार का वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और न ही उसे स्वयं पकड़ने का प्रयास करें. ऐसी स्थिति में तत्काल विद्यालय प्रशासन को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की मदद से वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से परिसर से हटाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए