देवघर : कपड़ा व्यवसायी के अपहरण मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

करौं थाना क्षेत्र के गौरीपुर के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी मिथुन 27 नवंबर की रात को सिमरातरी गांव से मधुपुर के भेडवा बारात जा रहे थे. इसी क्रम में सारठ- मधुपुर एनएच-114ए पर कल्होड मोड़ के पास दो चारपहिया वाहन में सवार होकर 7-8 सशस्त्र अपराधियोें ने उनके वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया.
मधुपुर : पाथरोल थाना क्षेत्र के कल्होड़ मोड़ से फिरौती के लिए अपहरण किये गये कपड़ा व्यवसायी मिथुन दास (25 वर्ष ) की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में अलग- अलग गांवों में तबाड़तोड़ छापेमारी कर मिथुन की निशानदेही पर छह लोगों को हिरासत में लिया है, साथ ही एक बोलेरो व एक ऑल्टो समेत दो वाहनों को जब्त कर थाना लाया है. पुलिस एक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है. कांड में संलिप्त कुछ और अपराधियों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पकड़े गये लोगों में कई का पुराना अपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है कि अपरहण कांड में कितने लोग शामिल थे और किस मास्टरमाइंड ने यह योजना बनायी थी. हालांकि पुलिस फिलहाल पूरे मामले में गोपनीयता बरत रही है. वहीं बताया जा रहा है पुलिस को सारे अपराधियों का पत चल गया है.
करौं थाना क्षेत्र के गौरीपुर के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी मिथुन 27 नवंबर की रात को सिमरातरी गांव से मधुपुर के भेडवा बारात जा रहे थे. इसी क्रम में सारठ- मधुपुर एनएच-114ए पर कल्होड मोड़ के पास दो चारपहिया वाहन में सवार होकर 7-8 सशस्त्र अपराधियोें ने उनके वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया. अपराधियों ने खुद को साइबर पुलिस बताते हुए रात के करीब साढ़े बारह बजे उसे जबरन अपने साथ ले गये, जिसके बाद मिथुन के साथ बारात जा रहे उसके जीजा निरंजन दास ने 28 नवंबर को पाथरोल थाने में फिरौती के लिए अपहरण का मामला दर्ज कराया. वहीं मिथुन के घर में अपहरणकर्ता लगातार वाटसएप कॉल कर फिरौती मांगने लगे. पहले 80 लाख की फिरौती मांगी, फिर बातचीत होने के बाद10 लाख में व्यवसायी को छोड़ने की बात फाइनल हुई थी. घटना के बाद देवघर एसपी के निर्देश पर अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र सिंह और पाथरोल के प्रभारी थाना प्रभारी अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कई ठिकानों में छापेमारी शुरू की. पुलिस की छापेमारी व दबिश के बाद अपराधियों ने जसीडीह व रोहिणी के बीच मंगलवार की रात को मिथुन को छोड़ दिया था और सभी भाग गये, जिसके बाद पाथरोल पुलिस ने उसे बरामद कर अपने साथ ले आया.
Also Read: देवघर : पुलिस दबिश और छापेमारी के बाद भागे अपराधी, अगवा किये गये व्यवसायी को छोड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




