पीएम कुसुम योजना के तहत 500 किसानों के आवेदन भेजने का लक्ष्य तय

Edited by ANAND JASWAL
Updated:
विज्ञापन

मसलिया प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि और मनरेगा योजनाओं की समीक्षा हुई। जनप्रतिनिधियों ने बीज वितरण की सूचना देरी पर नाराजगी जताई, बीडीओ ने सूचना समय पर देने के निर्देश दिए। पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान और पंचायत स्तर पर विभागीय अधिकारियों की नियमित समीक्षा पर जोर दिया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं व शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायत पर कार्यवाही का आदेश दिया गया। बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों के लिए स्वास्थ्य और योजना प्रबंधन पर प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया मसलिया प्रखंड समन्वय समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. अजफर हसनैन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, मनरेगा समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गयी. जनप्रतिनिधियों ने कृषि विभाग आत्मा द्वारा बीज वितरण की सूचना समय पर नहीं देने पर नाराजगी जतायी. बीडीओ ने विभाग को किसानों एवं जनप्रतिनिधियों को समय पर सूचना देने का निर्देश दिया. सभी पंचायतों में पेयजल समस्याओं के शीघ्र समाधान और मुखियाओं को पहल करने का निर्देश दिया गया. पंचायत स्तर की मासिक समन्वय समिति बैठकों में सभी विभागीय पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति और योजनाओं की नियमित समीक्षा पर बल दिया गया. पंचायत सचिवों ने कुछ क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं शिक्षकों की अनुपस्थिति का मामला उठाया. संबंधित विभागों को कार्रवाई का निर्देश दिया गया. बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ. इसमें स्वास्थ्य में मुखिया की भूमिका, जन आरोग्य केंद्र समिति गठन, राशि उपयोग, व्यय पंजी संधारण और कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गयी. पीएम-कुसुम योजना के तहत अधिक किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की गयी. अधिकारियों ने बताया कि प्रखंड से 500 आवेदन भेजे जा सकते हैं. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, कन्हैया लाल झा, गीता टुडू, तंजीम आलम, गौरव सिन्हा, कृष्णेंदु मिश्रा, यूनिसेफ की ज्योत्स्ना कुमारी, चंदन कुमार, प्रेम प्रकाश टुडू, प्रेम मुर्मू, मीनू मरांडी, जगदीश टुडू, सुनीता मुर्मू, जगरनाथ सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola