पथराकुंडी टीम बनी धोगड़िया क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

Edited by ABHISHEK
Updated:
विज्ञापन

पथराकुंडी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मधुबन को 21 रनों से हरा कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

ऑलराउंडर सोनल को मिला मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रतिनिधि, काठीकुंड धोगड़िया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा. पथराकुंडी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मधुबन को 21 रनों से हरा कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करनेवाले पथराकुंडी के खिलाड़ी सोनल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. फाइनल में पथराकुंडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम से सोनल ने 27 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसकी बदौलत पूरी टीम निर्धारित 12 ओवरों में 108 रन बनाने में सफल रही. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबन की टीम महज 87 रनों पर ही सिमट गयी. पथराकुंडी की जीत में सोनल की भूमिका निर्णायक रही, जिन्होंने 27 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी झटके. ऑलराउंड प्रदर्शन ने उन्हें दर्शकों और आयोजकों की वाहवाही दिलायी. मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सौंपा गया. आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम को 10 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. उपविजेता टीम को सात हजार रुपये व ट्रॉफी दिया गया. आयोजन में कमेटी अध्यक्ष गुलाब अंसारी, सचिव अंसारूल अंसारी, कोषाध्यक्ष परवेज अंसारी, सदस्य इशहाक, बहादुर, अफरोज, तबरेज, समीम, अकबर ने सक्रिय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHISHEK

लेखक के बारे में

By ABHISHEK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola