ग्रामीणों की शिकायत पर जेइ ने सिंचाई नाली को कराया ध्वस्त

Edited by ABHISHEK
Updated:
विज्ञापन

निर्माण में बिचौलिए द्वारा गड़बड़ी किये जाने की शिकायत मिलने पर पंचायत के जेइ व पंचायत सचिव ने कार्यस्थल पहुंच कर सिंचाई नाली तुड़वाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर पाथरा पंचायत के बड़ा कामती गांव में स्कूल के पास सड़क किनारे बनायी जा रही नाली को जइ ने तुड़वा दिया. निर्माण में बिचौलिए द्वारा गड़बड़ी किये जाने की शिकायत मिलने पर पंचायत के जेइ व पंचायत सचिव ने कार्यस्थल पहुंच कर सिंचाई नाली तुड़वाया. रविवार को सिंचाई नाली निर्माण में लगे बिचौलिये नाली में लगाये गये ईंट ट्रैक्टर पर लोड कर ले जा रहा था. ग्रामीणों ने ईंट लोड ट्रैक्टर को यह कहते हुए रोक दिया कि नये सिरे से सिंचाई नाली निर्माण करना होगा. ईंट गिराने के बाद ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने जाने दिया. ग्रामसभा अध्यक्ष नव कुमार दलुई, गीता दलुई, रेखा दलुई,उत्तम दलुई ने बताया कि पंचायत के स्तर से बड़ा कामती गांव के स्कूल के समीप पाथरा गांव के बिचौलिये बिना जमीन सोलिंग के नाली निर्माण करा रहा था. कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया था, वहीं कार्य स्थल बड़ा कामती में है. लाभुक समिति दूसरे गांव छोटा कामती गांव से बनाया दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत बीडीओ से की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHISHEK

लेखक के बारे में

By ABHISHEK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola