दुकानों में लगायें सीसीटीवी कैमरा, लाइट की रखें व्यवस्था : थाना प्रभारी
हंसडीहा थाने में व्यवसायियों की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
हंसडीहा. अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को हंसडीहा थाना परिसर में थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के दुकानदारों व व्यवसायियों के साथ बैठक हुई. इसमें क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम समेत विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण में पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों और व्यवसायियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की अपील की. किसी भी प्रकार की चोरी, ठगी या अन्य आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया. थाना प्रभारी ने साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यवसायियों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना तुरंत पुलिस को दें. बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. बाजार क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत करने का सुझाव दिया, जिस पर थाना प्रभारी ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए