मालगाड़ी का इंजन फेल, दो घंटे तक बाधित रहा रेल परिचालन; वंदे भारत समेत कई ट्रेनें फंसी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर| AI Image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारिश के कारण हंसडीहा के पास मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया, जिससे रेल परिचालन दो घंटे तक ठप रहा. जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई यात्री ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई.

विज्ञापन

अनील कुमार चौधरी

विज्ञापन

हंसडीहा (दुमका): नोनीहाट और बारापलासी रेलवे स्टेशनों के बीच बुधवार शाम एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने से करीब दो घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा. इस दौरान जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई यात्री ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बारिश की वजह से इंजन में आई खराबी

जानकारी के अनुसार, गोड्डा की ओर जा रही अडानी की मालगाड़ी सिंगल इंजन के सहारे चल रही थी. नोनीहाट स्टेशन पहुंचने से पहले तेज बारिश के बीच इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण मालगाड़ी बीच ट्रैक पर ही रुक गई. इससे इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया.

दो घंटे तक फंसी रही वंदे भारत

मालगाड़ी के फंसने के कारण हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22310) करीब दो घंटे तक खड़ी रही. वहीं, नोनीहाट स्टेशन पर गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस (18620) को रोकना पड़ा. इसके अलावा बारापलासी रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस (13015) भी लगभग दो घंटे तक रुकी रही. अचानक ट्रेनों के रुकने से यात्रियों में बेचैनी और असुविधा का माहौल रहा.

दूसरे इंजन की मदद से स्टेशन ले जाई गई मालगाड़ी

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, मालगाड़ी के इंजन की तकनीकी खराबी मौके पर दूर नहीं हो सकी. इसके बाद दुमका से एक अतिरिक्त इंजन मंगाया गया. अतिरिक्त इंजन की मदद से मालगाड़ी को पुश कर नोनीहाट स्टेशन तक पहुंचाया गया. ट्रैक खाली होने के बाद रेल परिचालन धीरे-धीरे सामान्य किया गया. करीब दो घंटे तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा.

ये भी पढ़ें...

Dhanbad SIR: धनबाद में मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी, शाम चार बजे तक बूथों पर देख सकेंगे अपना नाम

धनबाद में टला बड़ा हादसा: शांति भवन के मीटर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola