दुमका के रानीश्वर प्रखंड के पूर्व बीडीओ ज्ञानेंद्र समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2023 12:45 PM
हीरेन पाल के शिकायत पर पुलिस ने मामले को धारा 406, 420, 232, 34, 120 बी के तहत रजिस्टर किया है. जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 में हिरेन पाल के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था. हिरेन पाल को इसकी जानकारी हुई तो उसने उच्चाधिकारी से शिकायत की थी.
रानीश्वर प्रखंड के पूर्व बीडीओ ज्ञानेंद्र, पूर्व पंचायत सचिव दीनबंधु पाल व पूर्व मुखिया रीना मुर्मू के विरुद्ध प्रधानमंत्री आवास के एक मामले में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस प्रखंड के आसनबनी में एक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ हीरेन पान के नाम से, पर आरोपों के मुताबिक इन तीनों ने आपसी मिलीभगत से उस प्रधानमंत्री आवास को हीरेन के भाई धीरेन को आवंटित करवा दिया गया. प्रखंड प्रशासन द्वारा की गयी इस गड़बड़ी के मामले में पहले भी शिकायत की गयी थी, पर तब हीरेन के नाम आवास स्वीकृत करा देने की बात कहकर उसे चुप करा दिया गया था. पर उसका आवास जब आश्वासन के बाद भी नहीं बना, तब प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
हीरेन पाल ने उसके नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास बेच दिये जाने के आरोप में दुमका रानीश्वर थाना में पूर्व बीडीओ ज्ञानेंद्र, पूर्व पंचायत सचिव दीनबंधु पाल व पूर्व मुखिया रीना मुर्मू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आसनबनी गांव के हीरेन पाल के बयान पर तीनों पर मामला दर्ज किया गया है. हीरेन पाल के शिकायत पर पुलिस ने मामले को धारा 406, 420, 232, 34, 120 बी के तहत रजिस्टर किया है. जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 में हिरेन पाल के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था. उस समय हिरेन पाल मजदूरी के सिलसिले में बाहर था. जानकारी के अनुसार हिरेन पाल के भाई धीरेन पाल ने अपने को ही हिरेन पाल कह कर आवास निर्माण करा लिया. हिरेन पाल को इसकी जानकारी हुई तो उसने उच्चाधिकारी से शिकायत की थी. अंत में जब उसे न्याय नहीं मिला तो इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.
Also Read: दुमका: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के शिशु विभाग में डॉक्टरों की कमी, बच्चों को हो रही है परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










