Jharkhand News: दुमका किशोरी हत्याकांड मामले में बाबूलाल मरांडी की मांग- NIA करें जांच

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2022 9:46 AM

विज्ञापन

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने दुमका किशोरी की हत्या मामले में एनआईए जांच की मांग की है. झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार घुसपैठ हो रही है. ऐसी आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं. उन्होने कहा कि राज्य पुलिस सरकार के दबाव में ठीक से काम नहीं कर रही है.

विज्ञापन

दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी रविवार को दुमका के रानीश्वर पहुंचे और मृत आदिवासी किशोरी के परिजनों से मुलाकात की. मृतका के माता-पिता ने श्री मरांडी को बताया कि राजमिस्त्री अरमान अंसारी ने उनकी बेटी को मार डाला. उन्होंने कहा कि शादी का प्रलोभन देकर अरमान ने उनकी बेटी को गर्भवती बना दिया. उसने जब शादी करने की बात अरमान से कही तो उसने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया.

ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो. यह सुन बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे मामले की एनआइए से जांच कराने की जरूरत है. झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार घुसपैठ हो रही है. ऐसी आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं. इसमें एक समुदाय विशेष की ही संलिप्तता सामने आ रही है. केंद्र सरकार की भी ऐसी ही रिपोर्ट है. श्री मरांडी ने कहा कि राज्य की पुलिस सरकार के दबाव में ठीक से जांच नहीं कर सकती. एनआइए से मामले की जांच हो. श्री मरांडी ने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की.

पीड़िता के परिजन को भाजपा देगी 30 लाख

भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने पार्टी की ओर से परिजनों को 30 लाख रुपये की मदद दिलाने का ऐलान किया है. सांसद ने ट्वीट कर कहा है कि इस परिवार की कानूनी लड़ाई अपराधी को फांसी की सजा दिलाने तक भाजपा लड़ेगी.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola