ePaper

दुमका : फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो लोगों की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated at : 21 Nov 2023 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
दुमका : फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो लोगों की इलाज के दौरान हुई मौत

दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अबतक नहीं हो पायी है. अस्पताल सूत्र के अनुसार एक नवंबर को जरमुंडी सीएचसी से रेफर वृद्ध को गंभीर हालत में पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन

देवघर जिला अंतर्गत पालोजोरी थाना क्षेत्र के फाड़ा सिमल गांव में कीटनाशक खाये युवक की इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक उदय पुजहर(27) फाड़ा सिमल गांव का रहनेवाला था. मृतक की मां शिवा देवी ने बताया पिता के देहांत के बाद वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था. प्रत्येक दिन की तरह वह सोमवार की सुबह काम करने पालोजोरी बाजार गया था. जहां से करीब तीन बजे घर लौटा तो मां ने खाना खाने को कहा. कुछ नही बोला अचानक मुंह से झाग निकलने लगा और बेहोश हो गया. ग्रामीणों की सहायता से उसे बेहोशी की हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए पीजेएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन के द्वारा घटना की सूचना नगर थाना को दे दी गयी है.


वृद्ध की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई मौत

दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अबतक नहीं हो पायी है. अस्पताल सूत्र के अनुसार एक नवंबर को जरमुंडी सीएचसी से रेफर वृद्ध को गंभीर हालत में पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन के द्वारा शव को परिजनों के इंतजार में पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है. इसकी सूचना नगर थाना को दे दी गयी है. जानकारी के मुताबिक वृद्ध को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. इसलिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया था.

Also Read: दुमका: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के शिशु विभाग में डॉक्टरों की कमी, बच्चों को हो रही है परेशानी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola