दुमका विधायक ने उच्चस्तरीय पुल व सड़क निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jan 2024 12:41 AM
विधायक श्री सोरेन ने कहा कि गांवों के विकास के लिए हेमंत सरकार दृढ़ संकल्पित है. मसलिया में सड़कों की जाल बिछायी जा रही रही है. एक-दूसरे गांव को कनेक्ट करने के लिए सर्वे कराकर सड़क निर्माण कार्य हो रहे है.
दुमका विधायक बसंत सोरेन ने मसलिया प्रखंड में मंगलवार एक उच्चस्तरीय पुल एवं एक पक्की सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत किया. ग्रामीण कार्य विभाग से मुख्यमंत्री ग्रामसेतु योजनांतर्गत गोवासोल से वनबाद के बीच 120 मीटर लंबा पुल व शिकारपुर जंगल टोला से कालीपाथर तक 4.6 किमी लंबी सड़क निर्माण होना है. वनबाद से गोवासोल के बीच पुल का निर्माण 4.37 करोड़ की लागत से होना है. वहीं, शिकारपुर जंगल टोला से कालीपाथर तक पक्की सड़क 4.26 करोड़ की लागत से बनेगी. गोवासोल से वनबाद पुल निर्माण की मांग ग्रामीणों ने वर्षों से करते आ रहे थे. विधायक की पहल से ग्रामीणों की चिरप्रतीक्षित मांग जल्द ही पूरी हो जायेगी. इसके निर्माण से शिकारपुर लताबड़, गोवासोल, रामखड़ी, कोल्होड़िया, भंगाहीड, वनबाद, सापचाला, पिछुली, लखिबाद, पथराबाद, जामबाद, महुलबोना, अगैयजोरी आदि गांवों से प्रखंड मुख्यालय की दूरी कम होगी. कालीपाथर के ग्रामीण वर्षों से कीचड़मय सड़क से परेशान थे. बरसात के दिनों में गांव पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता था. कच्ची सड़क के पक्कीकरण की मांग चुनाव के समय बार-बार उठता था, लेकिन पहल नहीं होती थी. करीब साढ़े चार किमी सड़क में दस पुलिया, 1565 मीटर की पीसीसी व 3035 मीटर कालीकरण का कार्य होना है.
दुमका विधायक श्री सोरेन ने कहा कि गांवों के विकास के लिए हेमंत सरकार दृढ़ संकल्पित है. मसलिया में सड़कों की जाल बिछायी जा रही रही है. एक-दूसरे गांव को कनेक्ट करने के लिए सर्वे कराकर सड़क निर्माण कार्य हो रहे है. सरकार की मंसा है कि हर गांव को पक्की सड़क मुहैया हो. ग्रामीणों को आवाजाही में कोई परेशानी न हो. कम समय में लोग जिला मुख्यालय तक पहुंच सके. सरकार का इरादा गांव के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं देने की है. मौके पर निशित वरण गोलदार, शिव कुमार बास्की, दिनेश मुर्मू, कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार सिन्हा, सहायक अभियंता मनीष कुमार, तुलसी दास मेहता, कनीय अभियंता राकेश वर्मा, प्रह्लाद दास, जयदेव दत्ता, शिशु सोरेन, कालीश्वर मरांडी, प्रभु राय, संतोष राणा, मदन मंडल, बासुदेव राय आदि मौजूद थे.
Also Read: दुमका : आज सांसद दिखायेंगे दुमका-पटना एक्सप्रेस को हरी झंडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










