न्यू स्टार अगैया ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट

Updated:
विज्ञापन

विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए मुखिया

विज्ञापन

मसलिया. मसलिया के सुपाईडीह फुटबॉल मैदान में शनिवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल न्यू स्टार अगैया और पलासी टीम के बीच खेला गया. जिसमे न्यू स्टार अगैया टीम ने पलासी टीम को एक गोल दागकर विजेता का खिताब अपने नाम किया. फाइनल विजेता न्यू स्टार अगैया टीम को मुख्य अतिथि मुखिया उकील मुर्मू के हाथों से नकद दस हजार देकर सम्मानित किया गया. वहीं, उपविजेता टीम पलासी को मनोज दास के हाथों से सात हजार नगद देकर सम्मानित किया गया. तृतीय व चतुर्थ स्थान में रहे सिंदूरपुर और संतोष टीम को तीन-तीन हजार नकद देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जोएल मुर्मू, फिलिन मुर्मू, संदीप मरांडी, रफाईल सोरेन सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola