दुमका में ‘डांस दीवाने’ के तीसरे सीजन का आयोजन, 20 सितंबर को मचेगा डांस का धमाल

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते निदेशक मृत्युंजय मिश्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुमका में 'मीतराज क्रिएटिव डांस एक्टिंग स्कूल' द्वारा 'डांस दीवाने नृत्य महोत्सव 2026' का तीसरा सीजन 20 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है. यह आयोजन स्थानीय युवाओं को अपनी सांस्कृतिक और नृत्य प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा.

विज्ञापन

दुमका : उपराजधानी दुमका में सुप्त पड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने और स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मीतराज क्रिएटिव डांस एक्टिंग स्कूल’ की ओर से ‘डांस दीवाने नृत्य महोत्सव 2026’ के तीसरे सीजन का आयोजन किया जा रहा है. यह भव्य कार्यक्रम 20 सितंबर को स्थानीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा. रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्थान के निदेशक मृत्युंजय मिश्रा ने इस आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा की.

विज्ञापन

कोरोना के बाद सांस्कृतिक आयोजनों को फिर मिली गति

मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि एक समय था जब दुमका में 15 अगस्त और 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते थे, जहां बच्चों को अपनी कला के प्रदर्शन का पूरा अवसर मिलता था. कोरोना महामारी के बाद से शहर में इस तरह के आयोजनों पर पूरी तरह विराम लग गया था. इसी कमी को दूर करने और बच्चों को बेहतर मंच देने के लिए मीत राज क्रिएटिव ने इस नृत्य महोत्सव की शुरुआत की. उल्लेखनीय है कि दुमका में डांडिया जैसे सांस्कृतिक आयोजनों की शुरुआत करने का श्रेय भी इसी संस्थान को जाता है.

दो सफल सीजन के बाद तीसरे सीजन की तैयारी

संस्थान द्वारा वर्ष 2024 में ‘डांस दीवाने नृत्य महोत्सव’ का पहला सीजन और 2025 में इसका दूसरा सीजन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब आगामी 20 सितंबर 2026 को कन्वेंशन सेंटर में इसका तीसरा सीजन आयोजित किया जा रहा है, जो पिछले संस्करणों की तुलना में अधिक भव्य और रोमांचक होगा.

राइजिंग कोरियोग्राफर्स कॉम्पिटिशन होगा खास

इस वर्ष से एक नई प्रतियोगिता शुरू की जा रही है, जिसके तहत बच्चे अपनी खुद की कोरियोग्राफ की गई टीम के साथ मंच पर प्रतिभा दिखाकर ‘राइजिंग कोरियोग्राफर’ का खिताब हासिल कर सकेंगे.

कई डांस फॉर्म्स का दिखेगा संगम

दर्शक इस बार मंच पर मां काली, हॉरर डांस, गणपति वंदना, बॉलीवुड, कंटेंपरेरी और क्लासिकल जैसे कई मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य रूपों का आनंद ले सकेंगे.

बच्चे संभालेंगे एंकरिंग और मैनेजमेंट

इस पूरे कार्यक्रम में एंकरिंग और संपूर्ण प्रबंधन की जिम्मेदारी मीत राज क्रिएटिव के बच्चों द्वारा ही संभाली जा रही है, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता का विकास हो सके.

हर प्रतिभा को मुकाम तक पहुंचाना लक्ष्य

निदेशक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि मीतराज क्रिएटिव का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को उसकी कला डांस, एक्टिंग, एंकरिंग और मैनेजमेंट के अनुरूप उचित मार्गदर्शन और मंच प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में बड़े मुकाम हासिल कर सकें. उन्होंने दावा किया कि 20 सितंबर को कन्वेंशन सेंटर में होने वाला यह सांस्कृतिक आयोजन शहर और यहां की प्रतिभाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola