ऊपरबहाल गांव में सिदो-कान्हू के नाम पर खुलेगा सामुदायिक पुस्तकालय

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित झारखंड के लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ऊपरबहाल गांव में ग्राम सभा ने आदिवासी कला केंद्र में सामुदायिक पुस्तकालय खोलने का फैसला किया है. सिदो-कान्हू के नाम पर बनने वाले इस पुस्तकालय का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा देना और उन्हें नशे से दूर रखना है. इसका उद्घाटन 2 अक्टूबर को किया जाएगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा : जामा प्रखंड अंतर्गत चिगलपहाड़ी पंचायत के ऊपरबहाल गांव में रविवार को ग्राम प्रधान लीलावती हांसदा की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई. इसमें झारखंड के लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुस्तकालय खुलने से बच्चों में पढ़ने और पढ़ाने की परंपरा विकसित होगी. गांव में बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा. साथ ही केरियर काउंसिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

विज्ञापन
बैठक में उपस्थित झारखंड के लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप | Prabhat Khabar Network
बैठक में उपस्थित झारखंड के लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप | Prabhat Khabar Network

आदिवासी कला केंद्र में खुलेगा पुस्तकालय

ग्राम सभा में सर्वसम्मति से गांव स्थित आदिवासी कला केंद्र में सामुदायिक पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया गया. जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें नशे से दूर रखना और शिक्षा के माध्यम से भविष्य में सफल बनाने का है.

सिदो-कान्हू के नाम पर होगा पुस्तकालय

पुस्तकालय का नाम संताल हूल 1855 के नायक सिदो-कान्हू मुर्मू के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया. पुस्तकालय का शुभ उद्घाटन गांधी जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर किया जाएगा.

नशापान और बाल विवाह पर हुई चर्चा

बैठक में नशापान, बाल विवाह और अंधविश्वास जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. ग्राम प्रधान ने इनके रोकथाम के लिए ग्रामीणों से एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की. ग्रामीणों ने भी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता का परिचय देने का संकल्प लिया.

कई ग्रामीण रहे मौजूद

बैठक में संजय हांसदा, सूर्यदेव हेम्ब्रम, साइमन मुर्मू, युधिष्ठिर हांसदा, बाबूलाल मरांडी, कौन्सिल सोरेन, शिलती मुर्मू, सोनिया हांसदा, पूनम मुर्मू, राजकिशोर मरांडी, जितान हेम्ब्रम, बसंत देव हांसदा, श्याम सुंदर मुर्मू और अरविंद मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola