मां दुर्गा के स्वागत को शिवपहाड़ तैयार, 5.85 लाख खर्च होंगे; भव्य लाइट डेकोरेशन बनेगा आकर्षण

Updated:
विज्ञापन

श्री श्री 108 शिवपहाड़ दुर्गा पूजा समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यगण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवपहाड़ दुर्गा पूजा समिति ने आगामी उत्सव के लिए 5.85 लाख रुपये का बजट तय किया है. इस वर्ष का मुख्य आकर्षण भव्य विद्युत सजावट होगी, जो श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभव प्रदान करेगी. समिति ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी विशेष जोर दिया है.

विज्ञापन

दुमका : श्री श्री 108 शिवपहाड़ दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शिवपहाड़ दुर्गा मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को अत्यंत भव्य, आकर्षक और सुव्यवस्थित तरीके से मनाने को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई.

विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष के आयोजन के लिए 5 लाख 85 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया. साथ ही, पूजा के सफल संचालन के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया.

भव्य विद्युत सजावट रहेगी मुख्य आकर्षण

बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इस वर्ष पूजा का मुख्य आकर्षण भव्य लाइट डेकोरेशन होगी. शिवपहाड़ चौक से लेकर शिवपहाड़ मंदिर तक पूरे मार्ग को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को एक अलौकिक और दिव्य अनुभव प्राप्त होगा.

सुरक्षा और सुविधा पर रहेगा जोर

समिति ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, उनकी सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा. सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व पूरी कर ली जाएंगी, ताकि मां के दर्शन के लिए आने वाले सभी भक्त शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में पूजा-अर्चना का लाभ उठा सकें.

दुर्गा पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन

समिति में इस बार अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह मुन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि यादव, उपाध्यक्ष जलेंद्र सिंह उर्फ जल्लो सिंह एवं अमित रक्षित, सचिव मृणाल मिश्रा एवं रूपम किशोर सिंह, उपसचिव संजीत गुप्ता, संजीव भगत एवं गुड्डू साह, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव रणजीत सिंह, प्रदीप पाठक, सुनील यादव एवं उदय पाठक, संरक्षक मंडली में अनूप सिंह, श्यामल किशोर सिंह, जगन्नाथ पाठक, मनोज अम्बष्ट एवं गौतम भगत शामिल किये गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola