दिगलपहाड़ी डैम लबालब, किसानों के चेहरे खिले, रबी-गरमा खेती को भी मिलेगी सिंचाई की राहत

Updated:
विज्ञापन

दिगलपहाड़ी डैम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारी बारिश के बाद दिगलपहाड़ी डैम पूरी तरह भर गया है, जिससे किसानों में खुशी की लहर है. खरीफ के साथ-साथ रबी और गरमा फसलों के लिए भी अब सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित हो गई है.

विज्ञापन

रानीश्वर : पिछले दिनों हुई भारी बारिश से दिगलपहाड़ी डैम में लबालब पानी भर गया है. इससे किसानों में खुशी है. सिंचाई विभाग के रांगालिया सिंचाई प्रमंडल के सहायक अभियंता रवींद्र मुर्मू से मिली जानकारी के अनुसार डैम का जलस्तर 426 फीट है, जो सी लेवल के अनुसार है. जबकि डैम में वास्तविक जलस्तर 16 फीट है. यह खतरे के निशान से मात्र 4 फीट नीचे है. डैम में पानी का स्टोर 480 एकड़ फीट है.

विज्ञापन

दोनों ओर से निकली है नहर

दिगलपहाड़ी डैम से दायांतट और बायांतट दोनों ओर नहर निकाली गई है. सिंचाई विभाग की पहल पर डैम के अंदर और बाहर दोनों ओर उगी झाड़ियों की साफ-सफाई कराई गई है.

सहायक अभियंता रवींद्र मुर्मू ने बताया कि नहर में भी जहां-जहां घास या जंगल उग आया है, उसकी साफ-सफाई करने का निर्देश कर्मियों को दिया गया है. ताकि नहर में पानी का बहाव बाधित नहीं हो सके.

खरीफ के साथ रबी और गरमा फसल को भी फायदा

किसानों का कहना है कि डैम में पानी भरा रहने से खरीफ खेती के अलावा किसानों को रबी व गरमा धान की खेती के लिए भी सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

पानी की बर्बादी रोकने के लिए बदले गए गेट

डैम से पानी की बर्बादी रोकने के लिए इस साल सिंचाई विभाग की टेक्निकल शाखा की ओर से डैम से निकाली गई दोनों नहरों के गेट बदले गए हैं. पुराना गेट ठीक से बंद नहीं होने के कारण डैम से बेवजह पानी का रिसाव होते रहने से पानी बर्बाद हो रहा था.

चार पंचायतों के किसानों को मिलेगा लाभ

दिगलपहाड़ी डैम से निकाली गई दोनों नहरों का रख-रखाव सही तरीके से किए जाने पर बायांतट नहर से धानभाषा पंचायत के सिउलीबोना तथा दायांतट नहर से धानभाषा पंचायत के चापुड़िया, आसनबनी पंचायत के आसनबनी तथा सालतोला पंचायत के तिलाबनी गांव के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola