‘सड़क निर्माण की स्वीकृति लखनपुर की, काम कर्णपुरा में’! ग्रामीणों ने विधायक से पूछा- आखिर सड़क गई किधर?

Updated:
विज्ञापन

आवेदन सौंपते लखनपुर गांव के ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

काठीकुंड प्रखंड के लखनपुर गांव के ग्रामीणों ने स्वीकृत सड़क निर्माण के स्थान पर अन्यत्र काम होने का आरोप लगाते हुए विधायक आलोक कुमार सोरेन को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने स्वीकृत स्थल पर ही सड़क की मरम्मती की मांग की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंड : काठीकुंड प्रखंड के लखनपुर गांव के ग्रामीणों ने स्वीकृत सड़क की जगह अन्यत्र सड़क निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने स्वीकृत स्थल पर ही सड़क की मरम्मती कराने की मांग की है.

विज्ञापन

लखनपुर-पहाड़पुर सड़क की मरम्मती की स्वीकृति

ग्रामीणों के अनुसार लखनपुर से पहाड़पुर गांव तक जर्जर सड़क की मरम्मती की स्वीकृति मिली है. यह सड़क लंबे समय से खराब है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी होती है. ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत लखनपुर-पहाड़पुर मार्ग पर मरम्मती कार्य कराने के बजाय कर्णपुरा से पहाड़पुर के बीच सड़क का निर्माण कराया जा रहा है.

स्वीकृत स्थल पर काम कराने की मांग

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि लखनपुर से पहाड़पुर के बीच की सड़क की स्थिति काफी जर्जर है और इसी मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों का आवागमन होता है. ऐसे में यदि स्वीकृत सड़क की मरम्मती नहीं हुई तो लोगों को आवागमन में परेशानी बनी रहेगी. ग्रामीणों ने विधायक से मामले की जांच कराकर स्वीकृत स्थल पर ही सड़क मरम्मती कार्य कराने का आग्रह किया.

इन ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में असीम अंसारी, सोबराती मियां, शुकरु मियां, खुर्शीद अंसारी, इब्राहिम मियां, मो. जाफर अंसारी, राजेंद्र देहरी और महबूब अंसारी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola