गोपीकांदर में सड़क किनारे सूखा पेड़ बना खतरा, ग्रामीणों ने हटाने की मांग
भद्रादीघा गांव के समीप सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़. | Prabhat Khabar Network
गोपीकांदर में सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका है. ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग.
प्रतिनिधि, गोपीकांदर. गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भद्रादीघा गांव के समीप सड़क किनारे खड़ा एक विशाल सूखा पेड़ ग्रामीणों और राहगीरों के लिए खतरा बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.
रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का होता है आवागमन
ग्रामीण रवि कुमार देहरी ने बताया कि यह सड़क बबाईखोड़ा नीचे टोला से भद्रादीघा होते हुए पिपरा पहाड़िया टोला तक जाती है. इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं.
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ा सूखा और जर्जर पेड़ राहगीरों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है.
आंधी और बारिश में बढ़ जाती है पेड़ गिरने की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा, बारिश अथवा आंधी के दौरान पेड़ गिरने की संभावना और बढ़ जाती है. ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.
ग्रामीणों के अनुसार, इस संबंध में वन विभाग को भी सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक पेड़ को हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है.
ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से अविलंब सूखे पेड़ को हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर जान-माल की क्षति से इनकार नहीं किया जा सकता.
लोगों ने कहा कि यदि कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए