खून से लथपथ मिली महिला, देवर-भैसुर पर गंभीर आरोप; दुमका रेफर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपीकांदर में एक महिला ने अपने देवर और भैसुर पर छेड़खानी व दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दुमका मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर: गोपीकांदर प्रखंड के जोलो पहाड़िया टोला में एक 21 वर्षीय महिला ने अपने ही देवर और भैसुर पर छेड़खानी एवं दुष्कर्म का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

खून से लथपथ मिली महिला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के अनुसार एएसआई मनोज सोरेन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां महिला गंभीर हालत में मिली. पुलिस ने उसे तत्काल गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

चिकित्सकों के अनुसार महिला का काफी खून निकल जाने के कारण उसकी स्थिति कमजोर थी. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेफर कर दिया गया.

दो बच्चियों की मां है पीड़िता

बताया गया कि महिला दो बच्चियों की मां है. उसका पति पिछले करीब तीन महीने से पश्चिम बंगाल में मजदूरी करने के लिए घर से बाहर है.

घटना के बाद गांव में मामले को लेकर चर्चा और चिंता का माहौल है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी.

लिखित आवेदन के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

मामले को लेकर एएसआई मनोज सोरेन ने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है. पीड़िता का लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस फिलहाल मामले के तथ्यों की जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर ही हो सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola