श्री श्री रविशंकर से ऑनलाइन संवाद, एसकेएमयू में तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सोच पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते श्री श्री रविशंकर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में श्री श्री रविशंकर के साथ एक विशेष ऑनलाइन संवाद सत्र का आयोजन हुआ. इस सत्र में तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच और समग्र व्यक्तित्व विकास पर प्रेरणादायक विचार साझा किए गए.

विज्ञापन

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में गुरुवार को आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में श्री श्री रविशंकर के साथ विशेष ऑनलाइन संवाद एवं सहभागिता सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की.

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते श्री श्री रविशंकर और उपस्थित विश्वविद्यालय के अधिकारीगण. | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय के अधिकारीगण. | Prabhat Khabar Network

तनावमुक्त जीवन पर प्रेरक विचार

इस दौरान श्री श्री रविशंकर ने तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच, आंतरिक शांति, मानवीय मूल्यों, आत्मविश्वास और समग्र व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रेरणादायी विचार साझा किए. उन्होंने युवाओं को जीवन में संतुलन, प्रसन्नता और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि जीवन में मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच व्यक्ति के व्यक्तित्व एवं कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

विश्वविद्यालय में सत्र आयोजित करने का अनुरोध

मौके पर कुलपति प्रो. कुनुल कंडिर ने विश्वविद्यालय परिसर में समय-समय पर आर्ट ऑफ लिविंग के विशेष सत्र एवं कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालय के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, व्यक्तित्व विकास और जीवन-कौशल से जुड़े कार्यक्रमों का लाभ मिल सकेगा.

विद्यार्थियों के हित में आगे भी जुड़ने की भावना

श्री श्री रविशंकर ने विश्वविद्यालय की इस पहल को सकारात्मक रूप से लिया तथा विद्यार्थियों के हित में भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों से जुड़ने की भावना व्यक्त की.

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कुनुल कंडिर, प्रॉक्टर डॉ. राजीव कुमार, वित्त पदाधिकारी संजय सिन्हा, वित्त सलाहकार ब्रजनंदन ठाकुर, जनसंपर्क निदेशक डॉ. राजीव रंजन सिन्हा, जेएसएफडीए के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार सोरेन सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola