ePaper

जयंती पर याद किये गये संताल हूल के अमरनायक सिदो-कान्हू

Updated at : 12 Apr 2024 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये संताल हूल के अमरनायक सिदो-कान्हू

कई संगठनों के लोगों ने पोखरा चौक पहुंच कर किया माल्यार्पण

विज्ञापन

दुमका. 1855 में हुए संताल हूल के अमरनायक वीर शहीद सिदो कान्हू की जयंती पर गुरुवार को पोखरा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लोइस मरांडी व लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन शामिल हुईं. माल्यार्पण के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि इस पावन दिन पर हमें उनके विचारों और संघर्षों को स्मरण करने का दिन है. सिदो कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में आजादी की पहली लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी गयी. 30 जून 1855 को सिदो कान्हू के नेतृत्व में संताल आदिवासियों का आंदोलन अंग्रेजों के विरोध में छेड़ा गया था, इन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा. वहीं लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि सिदो कान्हू, चांद भैरव तथा फूलो झानो का सपना अभी भी अधूरा है. आदिवासियों का समग्र विकास झारखंड में नहीं हो पाया है. पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में आदिवासियों को केवल ठगने का काम किया गया है. अटल जी ने आदिवासी मंत्रालय बनाकर आदिवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा संताली भाषा को आठवीं अनुसूची में अटल सरकार ने शामिल कराया. आज नरेंद्र मोदी सरकार में पहली बार जनजाति समाज की आठ मंत्री भी शामिल हैं. देश में संताल समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर आदिवासियों को सम्मान में चार चांद भी लगाया गया है. भाजपा सरकार विकास के लिए समर्पित है, जबकि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार भ्रष्टाचार को समर्पित है. उन्होंने सिदो कान्हू के जयंती पर जनता से 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार और राज्य में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान क्षेत्र की जनता से किया. माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमिता रक्षित, अंजुला मुर्मू, सोनी हेम्ब्रम, निवास मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव कांत प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, दीपक स्वर्णकार, टिंकू गुण, पंकज वर्मा, अमित रक्षित, दीप्तांसु कोचगवे, मनीष कुमार, पवन राना, प्रिया रक्षित, सुनीता देवी, मार्शल आर टुडू, अजय पाठक, अजय वर्मा, मृणाल मिश्रा, मोनिका देवी, रंजन उपाध्याय, इंदू सिन्हा, मनोज शाह, जयशंकर यादव, राजेश वर्मा, अमन राज, वासुदेव झा, बिंदु सिंह, दीपक सर्णकार, रोहित गुप्ता, दीपक राज, राजीव रंजन, दीपाली देवी, गणपति पाल,सोनी हेंब्रम, अरविंद दुबे,अखिलेश सिंह, किश्रेंद्र दास, मनोज रक्षित ,रामातार भलोतिया, दीपेन झा, संजय केशरी, विक्की पाठक, प्रशांत दास, दीपक मंडल, मुन्ना पांडे, मंटू ठाकुर, दीपक बौरी, मिर्तुंजय ठाकुर, गौतम मंडल, सुनील सिंह, प्रदीप पाठक, विशाल रक्षित अमरजीत केशरी ठाकुर, मिर्तुंजय सिंह, सूरज केशरी, विनीत राय, झुन्नू सिंह, नरेश शाह, आनंद कुमार राजू, जयंत साह, भास्कर मंडल, गोविंदा तिवारी गोपाल साह, कुंदन साह, विक्की राउत, ज्योतिष पहाड़िया, सुशील श्रीवास्तव, शशि उपाध्याय, राजू दुबे, अखिलेश कुमार, दीप किस्कू, ओम केशरी, गणपति पाल, अरविंद दुबे, संतोष भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. — फोटो- प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं डॉ लोइस मरांडी व सीता सोरेन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola