वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

Edited by ABHISHEK
Updated:
विज्ञापन

पहचान 24 वर्षीय कुणाल कुमार उर्फ कुणाल यादव के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुणाल बुधवार को अपने धान के खेत घूमने गया था.

विज्ञापन

सरैयाहाट थाना क्षेत्र में माथाकेसो गांव की घटना प्रतिनिधि, सरैयाहाट सरैयाहाट थाना क्षेत्र के माथाकेसो गांव में वज्रपात की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. पहचान 24 वर्षीय कुणाल कुमार उर्फ कुणाल यादव के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुणाल बुधवार को अपने धान के खेत घूमने गया था. इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हुई और अचानक वज्रपात हो गया. इसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के समय पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी. खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHISHEK

लेखक के बारे में

By ABHISHEK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola