14 को मेलर संगठन मनायेगा स्थापना दिवस

Published at :29 Jan 2017 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
14 को मेलर संगठन मनायेगा स्थापना दिवस

दुमका : मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा का स्थापना दिवस 14 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में मनाया जायेगा. इस समारोह की तैयारी को लेकर एक समीक्षा बैठक केंद्रीय अध्यक्ष दामपोदर सिंह मेलर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मेलर समाज के चिर प्रतिक्षित मांगों को लेकर सरकार के उदासीन रवैये की आलोचना की गयी […]

विज्ञापन

दुमका : मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा का स्थापना दिवस 14 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में मनाया जायेगा. इस समारोह की तैयारी को लेकर एक समीक्षा बैठक केंद्रीय अध्यक्ष दामपोदर सिंह मेलर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मेलर समाज के चिर प्रतिक्षित मांगों को लेकर सरकार के उदासीन रवैये की आलोचना की गयी तथा घटवालों-घटवारों, खेतौरी व पहाड़िया को एसटी की सूची में शामिल करने के लिए साकारात्मक रुख नहीं दिखाये जाने पर निंदा की गयी.

नेताओं ने नये सिरे से आंदोलन को धारदार बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया. तीन फरवरी को इस बाबत केंद्रीय कार्यालय नेतुरपहाड़ी में अगली बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में मनोज सिंह मेलर, किशुन सिंह मेलर, मंटु सिंह मेलर, भूपेंद्र सिंह मेलर, अरबिंद राय मेलर, छोटू राय मेलर, सुकदेव मेलर, उमेश राय मेलर, प्रहलाद राय मेलर, राजू राय मेलर, जयदेव राय मेलर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola