डीजीपी का नक्सलियों को दो टूक : जिन्हें लड़ना नहीं, वे बाहर आएं, बाकी को लड़ायेंगे

दुमका. झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने राज्य के नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने या लड़ने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है. नक्सलियों की आत्मसमर्पण नीति पर राज्य के पुलिस महानिदेशक डीके पांडे ने कहा कि जो नक्सली लड़ना नहीं चाहते, वे बाहर आएं. उनका स्वागत किया जायेगा और जो लड़ना चाहेंगे, […]
दुमका. झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने राज्य के नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने या लड़ने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है. नक्सलियों की आत्मसमर्पण नीति पर राज्य के पुलिस महानिदेशक डीके पांडे ने कहा कि जो नक्सली लड़ना नहीं चाहते, वे बाहर आएं. उनका स्वागत किया जायेगा और जो लड़ना चाहेंगे, उन्हें लड़ाया जायेगा.
संताल परगना के नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास योजनाओ की स्थिति की आज मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक ने दुमका के राजभवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यसचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाको में विकास की रफ्तार तेज करने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ऐसे इलाको में विकास धरातल पर उतरे और इसे लेकर पूरा प्रयास किया जा रहा है. वहीं डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि संताल परगना के सात प्रखंडों में विकास योजनाएं मूर्त रूप ले सकें, इसे लेकर अधिकारियों को वहां कैंप करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




