शिकारीपाड़ा में ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को मारी ठोकर

Published at :24 Jan 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
शिकारीपाड़ा में ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को मारी ठोकर

दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क पर ट्रक पलटा गोपीकांदर : दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क पर जियापानी के निकट घुमावदार सड़क पर हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां सड़क को इस कदर घुमावदार बना दिया गया है कि अक्सर वाहन पर से चालक अपना नियंत्रण खो देते है. बाबजूद इसके इस जगह पर […]

विज्ञापन

दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क पर ट्रक पलटा

गोपीकांदर : दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क पर जियापानी के निकट घुमावदार सड़क पर हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां सड़क को इस कदर घुमावदार बना दिया गया है कि अक्सर वाहन पर से चालक अपना नियंत्रण खो देते है. बाबजूद इसके इस जगह पर सड़क को ठीक करवाने में उदासीनता दिखायी जा रही है. सोमवार को एक बालू लदा दस चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर यहां पलट गया. घटना में चालक और खलासी सुरक्षित बताये जाते हैं. किसी के जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है.
जानकारी के मुताबिक ट्रक दुमका से बालू लादकर बंगाल जा रहा था. इसी दौरान जियपानी के निकट ट्रक पर से चालक का नियंत्रण खो गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गई. पलटने के क्रम में ट्रक का चक्का उपर और केबिन नीचे हो गया. इस वजह से ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola