एसआईआर के तहत 87 फीसदी मतदाताओं ने करायी उपस्थिति, 76 की सुनवाई शनिवार को

Updated:
विज्ञापन

नोटिसों की सुनवाई के लिए पहुंचे मतदाता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीश्वर में मतदान केंद्र संख्या 243 से 245 तक मतदाताओं की विसंगतियों पर सुनवाई हुई. कुल 583 मतदाताओं में से 87% उपस्थित रहे, वहीं 76 अनुपस्थित मतदाताओं की सुनवाई कल भी जारी रहेगी.

विज्ञापन

रानीश्वर : सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को एसआईआर के तहत मतदान केंद्र संख्या 243 से 245 तक मतदाताओं के विसंगति संबंधी नोटिसों की सुनवाई की गयी. प्रखंड कार्यालय कक्ष में कुल 583 मतदाताओं में से 507 मतदाता अर्थात लगभग 87 प्रतिशत मतदाता उपस्थित हुए.

विज्ञापन

बीएलओ एप पर अपलोड किया गया फोटो

उपस्थित सभी मतदाताओं का ग्रुप फोटो तथा उपस्थिति पत्रक बीएलओ एप के माध्यम से अपलोड किया गया. संबंधित बीएलओ द्वारा लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं का बीएलओ रिपोर्ट दस्तावेजों के साथ अपलोड किया गया. जिसका सत्यापन कर अपलोड किया जायेगा.

76 अनुपस्थित मतदाताओं की सुनवाई शनिवार को

वहीं, अनुपस्थित कुल 76 मतदाताओं के विसंगति संबंधी नोटिसों की सुनवाई शनिवार को भी जारी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola