चौथे दिन भी भूख हड़ताल, एबीवीपी ने दी तालाबंदी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

चौथे दिन भी भूख हड़ताल आंदोलन पर डटे छात्र कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई पहल न होने पर एबीवीपी ने तालाबंदी की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं और परीक्षा विभाग में कथित अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही. भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं की मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य जांच की. चिकित्सकों ने लगातार भोजन नहीं लेने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की बात कही और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी.

विज्ञापन

चार दिन बाद भी पहल नहीं होने का आरोप

एबीवीपी ने आरोप लगाया कि चार दिनों से आंदोलन जारी रहने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों और कार्यकर्ताओं की सुध लेने की पहल नहीं की गयी है. संगठन के सूरज पाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है.

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात

सूरज पाल ने कहा कि प्रभारी परीक्षा नियंत्रक को हटाने समेत अन्य मांगों का समाधान होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी.

मांगें नहीं मानीं तो तालाबंदी की चेतावनी

सूरज पाल ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तो विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी समेत अन्य आंदोलनात्मक कार्यक्रम किये जायेंगे. आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को पूरे संताल परगना के छात्रों तक ले जाया जायेगा.

एनसीसीएफ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

एबीवीपी ने एनसीसीएफ से संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. संगठन का कहना है कि जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए. साथ ही आवश्यकतानुसार एनसीसीएफ को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी अपनायी जानी चाहिए.

छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

आंदोलन में अभिषेक गुप्ता, आदित्य जोशी, मनीष यादव, अमन शाह, सूरज पाल, दिनेश, अनुज, मंजीरा समेत अन्य कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola