दुमका : पंजाब के जज के एटीएम का क्लोन बना ” 2.67 लाख की निकासी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साइबर फ्रॉड का तार दुमका से जुड़ा, जांच में पहुंची पंजाब पुलिस दुमका : साइबर अपराधियों ने पंजाब के पटियाला के एक न्यायिक दंडाधिकारी के एटीएम का क्लोनिंग कर उनके खाते से 2.67 लाख रुपये से अधिक की निकासी कर ली है. उनके खाते से यह निकासी 9 बार में 3 एवं 4 मार्च की […]

विज्ञापन

साइबर फ्रॉड का तार दुमका से जुड़ा, जांच में पहुंची पंजाब पुलिस

विज्ञापन

दुमका : साइबर अपराधियों ने पंजाब के पटियाला के एक न्यायिक दंडाधिकारी के एटीएम का क्लोनिंग कर उनके खाते से 2.67 लाख रुपये से अधिक की निकासी कर ली है. उनके खाते से यह निकासी 9 बार में 3 एवं 4 मार्च की मध्य रात्रि से अहले सुबह तक की गयी है. इस मामले में चार मार्च को पटियाला के नाबा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसके अनुसंधान के लिए वहां के सहायक थाना प्रभारी एएसआई कर्मजीत सिंह व हेड कांस्टेबल राजा सिंह दुमका पहुंचे.

नगर थाना पुलिस की मदद लेकर पंजाब पुलिस के दोनों पदाधिकारी संबंधित बैंक पहुंचे और यहां अपने स्तर से पड़ताल की तथा मामले से संबंधित जानकारी जुटायी.

खाते में छोड़े मात्र 23.47 रुपये : ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरमनजीत सिंह देओल के खाते में एक लाख रुपये तक की निकासी की लिमिट तय थी और खाते में 2 लाख 67 हजार 523 रुपये 47 पैसे थे.

तीन मार्च को 40-40 हजार करके चार बार और 20-20 हजार करके दो बार यानी कुल दो लाख रुपये की निकासी कर ली गयी, जबकि चार मार्च को पैसे खत्म होने तक तीन बार में 20 हजार, 40 हजार एवं 7500 रुपये की निकासी कर ली गयी. इस तरह नौ बार में हुई निकासी के बाद उनके खाते में साइबर अपराधी ने रख छोड़े 23.47 रुपये मात्र. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरमनजीत सिंह देओल के बैंक खाते से साइबर फ्रॉड के जरिये की निकासी को लेकर केवल एक ही मैसेज उनके मोबाइल पर अलर्ट के रूप में आया था, जो चालीस हजार रुपये का था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola