शहीदों के सम्मान में दुमका व गोड्डा में उमड़े हजारों लोग

Updated at : 29 Jun 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
शहीदों के सम्मान में दुमका व गोड्डा में उमड़े हजारों लोग

अंतिम विदाई. शहीद परमानंद व देव हुए पंचतत्व में विलीन दुमका/गोड्डा : लातेहार के बूढ़ापहाड़ के खपरा महुआ में मंगलवार को लैंडमाइंस ब्लास्ट में शहीद हुए दुमका के परमानंद चौधरी व महगामा के देवकुमार महतो गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. गुरुवार की अहले सुबह दोनों शहीदों का शव क्रमश: गोड्डा व दुमका नगर […]

विज्ञापन

अंतिम विदाई. शहीद परमानंद व देव हुए पंचतत्व में विलीन

दुमका/गोड्डा : लातेहार के बूढ़ापहाड़ के खपरा महुआ में मंगलवार को लैंडमाइंस ब्लास्ट में शहीद हुए दुमका के परमानंद चौधरी व महगामा के देवकुमार महतो गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. गुरुवार की अहले सुबह दोनों शहीदों का शव क्रमश: गोड्डा व दुमका नगर में थाने में पहुंचा. अंतिम दर्शन के लिए थाने में लोगों की भारी भीड़ जुटी. शहर से गांव तक लोग खड़े थे अपने लाल के अंतिम दर्शन को. दुमका में मंत्री लाेइस मरांडी तो गोड्डा में विधायक अशोक भगत ने पार्थिव शरीर पर पुष्पअर्पित किये. दुमका में परमानंद के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि मयुराक्षी नदी के तट पर विजयपुर स्थित मुक्तिधाम घाट में की गयी.
बेटी अर्पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी. बेटी को इसका आभास हो गया कि उसके पिता अब उसे छोड़ दूर चले गये हैं. पिता को मुखाग्नि देते वक्त वह भी बिलख पड़ी. इस दौरान डीएसपी पूज्य प्रकाश समेत कई पुलिस पदाधिकारी, जवान व बड़ी तादाद में शहर के लोग मौजूद थे, सभी की आंखें नम थी.
शहीदों के सम्मान में…
शहीद परमानंद चौधरी का शव सुबह करीब चार बजे दुमका पहुंचा. शव को तकरीबन साढ़े सात बजे तक दुमका नगर थाना में रखा गया, उसके बाद पुलिस लाइन मैदान में उन्हें अंतिम सलामी दी गयी. स्थानीय विधायक सह समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी, जिले के एसपी किशोर कौशल, एसडीओ राकेश कुमार आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
यहां पहुंचे अन्य पदाधिकारियों, शहर के नागरिकों, पुलिस के जवानों ने भी श्रद्धा पुष्प अर्पित किया. बाद में शव को श्रीरामकृष्ण आश्रम हाइ स्कूल के पीछे उनके घर कुरुवाचक-रघुनाथगंज ले जाया गया, जहां परिजनों, सगे-संबंधियों व मित्रों ने उनका अंतिम दर्शन किया. मंत्री लोइस मरांडी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित, अध्यक्ष श्वेता झा, मुखिया निर्मला पुतुल आदि शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधा रहे थे.
परमानंद को बेटी तो देव को पिता ने दी मुखाग्नि
महगामा थाने से लेकर बलिया गांव तक डेढ़ किलाेमीटर पर सड़क किनारे खड़े थे बच्चे
दुमका में मंत्री लोइस मरांडी ने भी दी श्रद्धांजलि
गाजे-बाजे के साथ निकली वतन परस्त की शव यात्रा
पत्नी ने कहा : मुझे फक्र है अपने पति पर
मातृभूमि के लाल की एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े शहर से गांव तक
पत्नी की सरकार से मांग : गुजर-बसर के लिए गोड्डा में ही स्कूली शिक्षक बना दे सरकार
महगामा विधायक अशोक भगत ने किया पुष्प अर्पित
एसपी व पुलिस जवानों ने गार्ड आॅफ आॅनर के साथ दी अंतिम विदाई
गोड्डा/महगामा : लातेहार में शहीद गोड्डा के लाल देव कुमार महतो के अंतिम दर्शन के लिए शहर से लेकर गांव तक के लोग दौड़ पड़े. आंसुओं से सराबोर हजारों आखें अपने लाल के बहादूरी पर फक्र करते हुए अंतिम विदाई दी. गुरुवार की सुबह 5:30 बजे रांची से महगामा थाना देव कुमार का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से पहुंचा. रांची से महगामा तक देव कुमार के पार्थिव शरीर के साथ उसके बचपन के मित्र व पुलिस जवान मोनू कुमार यादव साथ थे. देव कुमार के अंतिम दर्शन को लेकर थाना में सुबह से ही भीड़ जुटी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola