न्यू पहाड़ीगोड़ा में तालाब में डूब कर युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
न्यू पहाड़ीगोड़ा में डूब कर युवक की मौत
विज्ञापन
लोदना.
अलकडीहा ओपी क्षेत्र के न्यू पहाड़ी गोड़ा निवासी फलारी महतो (40) नहाने के क्रम में सोमवार को तालाब में डूब गया. वहां नहा रहे लोगों ने जब फलारी को नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू की. उसे पानी के अंदर से निकाल कर एसएनएमएमसीएच ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताते हैं कि न्यू पहाड़ी गोड़ा निवासी फलारी महतो ठेका मजदूरा था. उसके एक पुत्र और दो पुत्री तथा पत्नी है. वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. इस घटना से न्यू पहाड़ी गोड़ा के लोगों में शोक है. ग्रामीणों ने कहा कि वह कैसे डूबा, यह बता पाना मुश्किल है. क्योंकि वह बराबर तालाब में ही नहाता था.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन