Dhanbad News: नियोजन-मुआवजे को ले दूसरे दिन भी खुशरी ओसीपी में ठप रहा काम

Published by :OM PRAKASH RAWANI
Published at :08 May 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: नियोजन-मुआवजे को ले दूसरे दिन भी खुशरी ओसीपी में ठप रहा काम

Dhanbad News: रैयतों ने कहा- मांगें मानने तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन

Dhanbad News: नियोजन व मुआवजे की मांग को लेकर खुशरी के रैयतों व ग्रामीणों ने बुधवार को दूसरे दिन भी खुशरी ओसीपी में काम ठप करा दिया. ग्रामीण धरना पर बैठे रहे. इस दौरान रैयतों व ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक ओसीपी में काम नहीं चालू होने देंगे. प्रबंधन ने कई बार ग्रामीणों से बात कर समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल रही. रैयतों का नेतृत्व कर रहे खुशरी के पूर्व मुखिया साधन रवानी ने कहा कि इसीएल प्रबंधन रैयतों की जमीन से कोयला निकाल लिया है. जमीन पर ओबी गिरा कर बर्बाद कर दिया है, लेकिन नियोजन-मुआवजा देने में पल्ला झाड़ रहा है. प्रबंधन द्वारा रैयतों पर केस दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है, लेकिन रैयत नहीं डरने वाले हैं. मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. धरना में दर्जनों ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola