ePaper

Dhanbad News : दामोदर का जलस्तर बढ़ने से भौरा व मोहलबनी क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित

Updated at : 29 Jun 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : दामोदर का जलस्तर बढ़ने से भौरा व मोहलबनी क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित

Dhanbad News : दामोदर का जलस्तर बढ़ने से भौरा व मोहलबनी क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन

Dhanbad News : दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण भौंरा बाई क्वार्टर स्थित पंप हाउस का 200 एचपी का पंप नदी से सुरक्षित उठा लिया गया है. इसके कारण शनिवार को भौरा व मोहलबनी क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रही. इससे करीब 40 हजार की आबादी को पानी नहीं मिला. बाई क्वार्टर पंप हाउस से भौंरा गांधीनगर, परसियाबाद, 12 नंबर, भौंरा बाजार, 19 नंबर, 13 नंबर, कुम्हार बस्ती, गौरखूंटी, मोहलबनी नगीना बाजार, 35 नंबर कॉलोनी, बड़ा बंगला, हॉस्पिटल मोड़ इलाके में जलापूर्ति होती है. इस संबंध में पीओ बीके पांडेय ने कहा कि नदी का जलस्तर घटते ही पंप को चालू कर जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी. बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने से जलापूर्ति में समस्या हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola