ePaper

रात में पहरा दे रहे ग्रामीणों ने मवेशियों से भरा टेंपो पकड़ा

Updated at : 23 Aug 2024 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
रात में पहरा दे रहे ग्रामीणों ने मवेशियों से भरा टेंपो पकड़ा

तोपचांची थाना में दो के खिलाफ मामला दर्ज, टेंपो के आगे कार से चल रहे युवक गाड़ी तेज कर भागे

विज्ञापन

तोपचांची थाना में दो के खिलाफ मामला दर्ज, टेंपो के आगे कार से चल रहे युवक गाड़ी तेज कर भागे तोपचांची थाना क्षेत्र के सिंहदाहा केवट टोला के समीप बुधवार की रात पहरेदारी कर रहे ग्रामीणों ने मानटांड़-श्यामडीह पथ पर एक तेज रफ्तार कार व टेंपो को रोका तो कार भाग गयी. टेंपो से कई मवेशियों को ले जाया जा रहा था. टेंपो चालक व उसमें सवार एक व्यक्ति से पूछताछ करने पर दोनों ने अलग-अलग बात बतायी. इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना तोपचांची पुलिस को दी. सूचना पाकर गश्त पर निकले अनि कृष्णा चौधरी दलबल के साथ पहुंचे और टेंपो, चालक व अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गये. टेंपो जेएच 09 बीसी 8609 की जांच में उस पर सात गाय व एक बछड़ा लदा था. चालक से पूछताछ में उसने कतरास थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी जीतु माझी नाम बताया. उसने पुलिस को बताया कि मवेशी कतरास, छाताबाद निवासी शकील अंसारी के पास लेकर जा रहा है. पुलिस ने सभी मवेशियों को गोशाला भेज दिया. जीतू माझी, शकील अंसारी पर मामला दर्ज करते हुए चालक जीतू माझी को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola