सुरूंगा में बीसीसीएल अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक, वार्ता विफल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बीसीसीएल अधिकारियों के साथ रैयतों की नोकझोंक
विज्ञापन
बलियापुर.
सुरूंगा पंचायत भवन में सोमवार को बीसीसीएल अधिकारियों और रैयतों के बीच वार्ता विफल हो गयी. बीसीसीएल अधिकारी सुरूंगा गांव की जमीन का मूल्यांकन करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान ग्रामीण और अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई. लगभग 100 की संख्या में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा पहले हमारी जमीन से ओबी डंप को हटाया जाए, उसके बाद बीसीसीएल नयी जमीन का मूल्यांकन कर अधिग्रहण करें. आक्रोशित लोगों ने अंचल आधिकारी सुदीप इक्का को इन सभी बातों से अवगत कराया. मुखिया विजय कालिंदी का कहना है कि रैयतों व अधिकारियों के बीच वार्ता नहीं हो पायी. मौके पर प्रमुख पिंकी देवी, मुखिया विजय कालिंदी, चंडी चरण देव, सीआई नेहा सिंह आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन