बीसीसीएल में एकल प्लास्टिक का उपयोग होगा कम : डीपी

Updated:
विज्ञापन

बीसीसीएल में स्वच्छता पखवारा शुरू, आयोजित की जायेंगी विभिन्न गतिविधियां

विज्ञापन

विशेष संवाददाता, धनबाद,

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में रविवार को स्वच्छता पखवारा 2024 का आगाज हुआ. कोयला भवन में निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया ने मुख्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता-शपथ दिलाकर इसकी शुरुआत की. इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों और इकाइयों में भी स्वच्छता-शपथ के साथ विभिन्न आयोजन किये गये. यह विशेष आयोजन कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत किया जा रहा है. स्वच्छता पखवारा के दौरान बीसीसीएल अपने सभी खदानों, विभागों, संयंत्रों और कार्यालयों में विभिन्न जागरूकता अभियान और गतिविधियां आयोजित करेगा. इनमें मुख्य रूप से एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जागरूकता अभियान, स्वच्छता पर निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं, पेयजल स्रोतों की सफाई, अपशिष्ट जल प्रबंधन और पौधरोपण अभियान शामिल है. स्वच्छता-शपथ कार्यक्रम के अवसर पर महाप्रबंधक कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध विद्युत साहा, जीएम कार्मिक डीके बेहरा, कंपनी सचिव बीके परुई, जीएम विद्युत एवं यांत्रिक राजीव कारन, उप महाप्रबंधक सुरेंद्र भूषण सहित काफी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

स्वच्छ वातावरण एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जीने की नींव : सीएमडी

बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता ने कहा स्वच्छ वातावरण एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जीने की नींव है. हमारा लक्ष्य न केवल हमारे कार्यस्थलों को साफ रखना है, बल्कि स्वच्छता को एक जीवनशैली बनाना है. हम इस स्वच्छता पखवारा के दौरान अपने सभी हितधारकों को शामिल करके स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता फैलायेंगे.

जेल अदालत में चार विचाराधीन बंदी किये गये रिहा

विधि प्रतिनिधि, धनबादप्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के आदेशानुसार मंडल कारा धनबाद में रविवार को जेल अदालत लगायी गयी. अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रोशन ने बताया कि जेल अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, न्यायिक दंडाधिकारी हेमंत कुमार सिंह की उपस्थिति में मंडल कारापाल दिनेश वर्मा द्वारा जेल अदालत के लिए चिह्नित कूल चार बंदियों को पीठासीन न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष हाजिर कराया गया. इसमें चार बंदी मनोज कर्मकार, नरेश तूरी, पन्नू रजवार, बसंत माली, को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला और न्यायिक दंडाधिकारी हेमंत कुमार सिंह के न्यायालय से रिहा किया गया. इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी ने बंदियों के बीच विभिन्न कानून की जानकारी दी. मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कांउसिल नीरज गोयल, स्वाति कुमरी, सहायक अरविंद कुमार, सौरव सरकार, अरुण कुमार, पीएलवी उज्जवल कुमार, शिबू आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola