Dhanbad News: सरायढेला बालिका गृह से दो किशोरियां फरार, तलाशी शुरू
Dhanbad News: दोनों के बैग से मिले धनबाद से आसनसोल के टिकट, केस दर्ज
Dhanbad News: दोनों के बैग से मिले धनबाद से आसनसोल के टिकट, केस दर्ज Dhanbad News: सरायढेला स्थित बालिका गृह से दो किशोरियां फरार हो गयी हैं. मंगलवार को सरायढेला थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. तपोवन कॉलोनी स्थित बालिका गृह के संचालक द्वारा दर्ज कराये गये मामले के अनुसार, 12 फरवरी की शाम दोनों किशोरियां फरार हो गयीं. सीडब्ल्यूसी के आदेश पर जनवरी माह में दोनों को बालिका गृह में रखा गया था. पुलिस ने बताया कि बालिका गृह प्रबंधन ने परिसर और आसपास के इलाकों में दोनों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. जब दोनों बच्चियों के बैग की जांच की गयी, तो उसमें धनबाद से आसनसोल तक का ट्रेन टिकट मिला. पुलिस को आशंका है कि दोनों लड़कियां आसनसोल की ओर जा सकती हैं. पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि गहनता से जांच की जा रही है. बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए