Dhanbad News: महापौर पद के लिए दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया तेज हो गयी है. शुक्रवार को महापौर के लिए सात तथा पार्षद के लिए 103 ने लोगों ने पर्चा खरीदा.

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत धनबाद नगर निगम क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया तेज हो गयी है. शुक्रवार को महापौर पद के लिए दो प्रत्याशियों अखिलेश्वर महतो व पूर्व मेयर इंदु देवी ने नामांकन दाखिल किया. दोनों प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया. इधर चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में धीरे-धीरे उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन करने की अंतिम तिथि चार फरवरी तय की गयी है. वहीं पांच फरवरी को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक स्क्रूटनी होगी. छह फरवरी को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है. सात फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की जायेगी.

वार्ड पार्षद के लिए दूसरे दिन भी नामांकन नहीं

नगर निगम चुनाव को लेकर दूसरे दिन भी कोई प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा. बता दें कि गुरुवार को भी किसी प्रत्याशी ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन नहीं किया था. हालांकि नामांकन पत्रों की बिक्री लगातार जारी रही.

वार्ड पार्षद के लिए बिके 103 नामांकन पत्र

वार्ड पार्षद पद के लिए शुक्रवार को 103 लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा. इनमें धनबाद नगर निगम क्षेत्र में वार्ड संख्या एक से पांच तक 14, वार्ड छह से 10 तक सात, वार्ड 11 से 15 तक नौ, वार्ड 16 से 20 तक सात, वार्ड 21 से 25 तक 10, वार्ड 26 से 30 तक आठ, वार्ड 31 से 35 तक नौ, वार्ड 36 से 40 तक पांच, वार्ड 41 से 45 तक 11, वार्ड 46 से 50 तक छह व वार्ड संख्या 51 से 55 तक 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई.

प्रत्याशियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

नामांकन प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. नामांकन पत्रों की बिक्री काउंटर पर स्पष्ट साइन बोर्ड के साथ विशेष काउंटर बनाये गये हैं. साथ ही नामांकन के लिए मुख्य प्रवेश द्वार और भवन के अंदर दिशा-निर्देश दर्शाने वाले साइन बोर्ड लगाये गये हैं, ताकि प्रत्याशियों को कोई असुविधा न हो.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola