डिप्लोमा की रिक्त सीटों के लिए 26 अगस्त तक करें चॉइस फिलिंग, 10 सितंबर तक पूरा होगा नामांकन

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

झारखंड डिप्लोमा लैटरल इंट्री के लिए तीसरे और विशेष चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 26 अगस्त तक अपने विकल्प भर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ देखें।

विज्ञापन

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के अनुसार प्रथम और द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए तीसरा चरण 24 अगस्त से शुरू किया गया है. ऑनलाइन पंजीकरण और सीट आवंटन के लिए विकल्प भरने की अंतिम तिथि 26 अगस्त शाम छह बजे तक है. इसी दिन शाम 6.01 बजे से मध्यरात्रि तक भरे गये विकल्पों में संशोधन संभव होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

27 अगस्त को जारी होगा सीट आवंटन पत्र

तीसरे चरण के लिए अस्थायी सीट आवंटन पत्र 27 अगस्त को जारी किया जायेगा. संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्रों की जांच और नामांकन 28 अगस्त से दो सितंबर तक होगा. अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में सभी जरूरी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी. ऐसा नहीं होने पर नामांकन से वंचित किया जा सकता है.

संस्थान और शाखा के अधिकतम विकल्प भर सकेंगे

अभ्यर्थियों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार संस्थान और शाखा के विकल्प भरने होंगे. विकल्पों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. पर्षद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वही विकल्प भरें, जिनमें वे नामांकन लेने के इच्छुक हैं. जरूरत पड़ने पर तय समय में दोबारा प्रवेश कर विकल्पों में संशोधन किया जा सकेगा.

विशेष चरण में तीन सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

विशेष चरण के लिए रिक्त सीटों की सूची तीन सितंबर को प्रदर्शित की जायेगी. ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया चार सितंबर से छह सितंबर शाम छह बजे तक चलेगी. छह सितंबर शाम 6.01 बजे से मध्यरात्रि तक विकल्पों में संशोधन संभव होगा. अस्थायी सीट आवंटन पत्र सात सितंबर को जारी होगा.

10 सितंबर तक पूरा होगा नामांकन

विशेष चरण में प्रमाणपत्र सत्यापन और संबंधित संस्थान में नामांकन आठ से 10 सितंबर तक होगा. पहले से नामांकित अभ्यर्थी भी शाखा या संस्थान बदलने के लिए इस काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं. नया आवंटन मिलने पर उनका पुराना नामांकन स्वतः रद्द हो जाएगा. पर्षद ने स्पष्ट किया है कि नामांकन के समय सीट आवंटन के अनुरूप मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश पर्षद की वेबसाइट के महत्वपूर्ण सूचना खंड में उपलब्ध हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola