हाउसिंग कॉलोनी में महिला से दो तोले की सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार

Updated:
विज्ञापन

AI Generated Image

धनबाद की हाउसिंग कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर पानी डाल रही एक 75 वर्षीय महिला के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपट ली. घटना शुक्रवार शाम को हुई और पीड़ित परिवार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

विज्ञापन

धनबाद थाना क्षेत्र की हाउसिंग कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गये. घटना शुक्रवार की शाम की है. मामले में पीड़ित परिवार की ओर से धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

घर के बाहर पानी डाल रही थीं महिला

प्राथमिकी के अनुसार हाउसिंग कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय अनिल चंद्र गोराई ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त की शाम करीब 6:15 बजे उनकी पत्नी घर के मुख्य दरवाजे के बाहर पानी डाल रही थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे. बाइक के पीछे बैठे युवक ने अचानक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और चालक के साथ तेजी से फरार हो गया.

करीब दो तोले की थी सोने की चेन

पीड़िता के अनुसार बदमाश जिस चेन को झपटकर ले गये, उसका वजन करीब दो तोला था. घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही दोनों आरोपी मौके से भाग निकले. शोर सुनकर परिजन बाहर निकले, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे.

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों में से एक युवक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी, जबकि दूसरे की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बाइक सवार दोनों बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चेन स्नैचिंग की घटनाएं

हाउसिंग कॉलोनी जैसी रिहायशी बस्ती में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


विज्ञापन
Niraj Ambasta

लेखक के बारे में

By Niraj Ambasta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola