ePaper

Dhanbad News: ठेकेदार ने टोकन में घटा दिये दो मिनट

Updated at : 24 Jan 2025 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News:  ठेकेदार ने टोकन में घटा दिये दो मिनट

Dhanbad News : थ्रू लाइन का खेल : पांच मिनट का मिलना है समय

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर में थ्रू लाइन में टोकन लागू कर दिया गया है. थ्रू लाइन में प्रवेश करने वाले वाहनों को टोकन दिया जा रहा है. पांच मिनट में उन्हें वापस निकल जाना है, ठेकेदार ने अलग तरीका निकाल लिया है. इंट्री के समय दिये जा रहे टोकन में दो मिनट का समय कम कर दिया गया है. बाहर निकलते वक्त मोबाइल से टाइमिंग दिखायी जा रही है. इसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. प्रभात खबर की टीम गुरुवार की दोपहर 02.09 बजे थ्रू लाइन पहुंची. टोकन लिया गया तो उसमें 02.07 बजे टाइमिंग दी गयी. दो मिनट समय कम देने की बात कही गयी तो ठेकेदार के लोगों का कहना था कि यह टाइमिंग सेटिंग उनके द्वारा नहीं की गयी है.

ऑटो चालक वसूल रहा पैसा :

निकलने वाले रास्ते में मौजूद व्यक्ति भी बिना किसी आइडी के पैसे की वसूली कर रहा था. पैसे लेने वाले से उसकी पहचान पूछी गयी तो उसका कहना था कि वह तो ऑटो चालक है. ठेकेदार का कर्मी रसीद उसे सौंप कर कहीं गया है.

पांच मिनट का मिलना चाहिए समय :

थ्रू लाइन में प्रवेश करने वाले वाहनों को पांच मिनट का समय देना है. इस अवधि में बाहर निकल जाने में कोई चार्ज नहीं लेना है. लेकिन दो मिनट समय कम कर सिर्फ तीन मिनट का समय दिया जा रहा है. इसमें भी जाम की समस्या अलग से है.

निकासी रास्ते में लगता है जाम :

सर्कुलेटिंग एरिया से बाहर निकलने के रास्ते में बस स्टैंड है. साथ ही यहां ऑटो खड़ा रहता है. इससे हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है. प्रवेश द्वार के बाहर भी जाम लगे रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola