एसएनएमएमसीएच : सर्जिकल आइसीयू में एसी खराब, गर्मी से तड़प रहे मरीज

Updated at : 06 Sep 2024 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
एसएनएमएमसीएच : सर्जिकल आइसीयू में एसी खराब, गर्मी से तड़प रहे मरीज

मंगलवार को हुए शॉर्ट सर्किट के बाद से बंद है एसआइसीयू का एसी

विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी में स्थित सर्जिकल आइसीयू (एसआइसीयू) में भर्ती मरीजों का गर्मी से हाल बेहाल है. कारण एसआइसीयू का सेंट्रलाइज्ड एसी खराब हो गया है. ऐसे में एसआइसीयू में गर्मी से मरीज तड़प रहे हैं. यहां पंखे की व्यवस्था भी नहीं है. कुछ मरीजों के परिजनों खुद जुगाड़ कर उनके पास स्टैंड फैन लगवाया है. जबकि, अन्य मरीजों के परिजन हाथ पंखा से हवा कर काम चला रहे है. प्रबंधन के निर्देश पर एसी की मरम्मत का काम शुरू तो किया गया है, लेकिन इसकी गति काफी धीमी है. पिछले तीन दिनों से यहां यही स्थिति बनी हुई है.

मंगलवार को फट गया था एसी का कंप्रेशर :

मंगलवार को एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी में तेज आवाज के साथ एसी का कंप्रेशर फट गया था. साथ ही शॉट सर्किट भी हो गया था. इस घटना में एसी के साथ मेल-फीमेल वार्ड के कई पंखे भी खराब हो गए थे. अस्पताल प्रबंधन ने पंखों की मरम्मत तो करा दी है, लेकिन एसआइसीयू का एसी अबतक ठीक नहीं किया जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola