चलती बाइक पर सर्पदंश का शिकार हुआ युवक, खुद पहुंचा एसएनएमएमसीएच

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ताेपचांची के रहने वाले वीरेंद्र दास बाइक से जा रहे थे बरवाअड्डा, राजगंज फ्लाइओवर पर सांप ने डंसा

विज्ञापन

चलती बाइक पर सवार 34 वर्षीय युवक को सांप ने डंस लिया. तोपचांची के कोटालडीह का रहने वाले वीरेंद्र दास रविवार को अपनी बाइक से बरवाअड्डा के लिए निकले. बरवाअड्डा स्थित एक कूरियर कंपनी में वह बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते हैं. बरवाअड्डा जाने के दौरान राजगंज फ्लाइओवर से गुजरने के क्रम में सांप ने उनके हाथ पर डंस लिया. सर्पदंश का शिकार होने के बाद उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे रोक दी. देखा कि उनके हाथ से खून निकल रहा है. देर किये बिना वह बाइक से सीधे एसएनएमएमसीएच पहुंच गये. एसएनएमएमसीएच की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने तत्काल उनका इलाज शुरू कर दिया. इमरजेंसी में वीरेंद्र को एंटी स्नेक वेनम को डोज दिया गया है. चिकित्सकों ने उन्हें 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा है. वीरेंद्र दास ने बताया कि बाइक चलाने के दौरान उन्हें हाथ में तेज जलन का एहसास हुआ. देखा कि एक सांप हाथ में डंसने के बाद भाग रहा है. अंदेशा लगाया जा रहा है कि उनकी बाइक पर पहले से सांप कहीं छुपा हुआ था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola